लोक हितैषी सीएम नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न – मंत्री मदन सहनी

लोक हितैषी सीएम नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न – मंत्री मदन सहनी

लोक हितैषी सीएम नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न – मंत्री मदन सहनी

सफल कार्यकर्त्ता सम्मिलन के बाद आरजेडी में भगदड़, चार नेताओं ने ज्वाइन की जेडीयू – गोपाल मंडल

संजय मिश्र
दरभंगा

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने मांग की है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेदाग छवि और गवर्नेंस के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने दरभंगा में शनिवार को कहा कि नीतीश की लोक हितैषी छवि है। वो सभी वर्गों का कल्याण के निमित कार्य करते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार उन्हें भारत रत्न देने पर विचार करे। मदन सहनी ने कहा कि ऐसे कदम से सियासत के प्रति आम जन में सकारात्मक विचार पनपेगा।

वे जेडीयू की तरफ से आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। असल में दिसंबर 21, 2024 दरभंगा जेडीयू के लिए खुशियां लेकर आया। एक तरफ मंत्री की ओर से सीएम नीतीश को सम्मानित करने की केंद्र से मांग तो दूसरी ओर आरजेडी के चार नेताओं ने सीएम नीतीश के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए जेडीयू का दामन थाम लिया है। जेडीयू जिला कार्यालय में हुए सादे समारोह में इन नेताओं ने विधिवत् जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने बताया कि आरजेडी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश सचिव बबलू सहनी, आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की हनुमाननगर प्रखण्ड अध्यक्ष वीणा देवी, आरजेडी नेता शशि रंजन राय और आरजेडी नेता विपिन कुमार साह के आने से जेडीयू मजबूत होगी। गोपाल मंडल ने ध्यान दिलाया कि दरभंगा पोलो ग्राउंड में हालिया आयोजित हुए कार्यकर्त्ता सम्मिलन में उमड़ी अपार भीड़ ने सियासी संदेश भेज दिया है कि इस जिले में आरजेडी का तंबू उखरने वाला है। यही वजह है कि आरजेडी के कर्मठ वर्कर जेडीयू में अपना विकल्प देखने लगे हैं।

मिलन समारोह में जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष ललिता झा, कमलेश मंडल, शिव नंदन सिंह, राज कुमार दास आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *