आरजेडी ने किया नए संसद को लेकर विवादित ट्वीट, बीजेपी ने किया पलटवार।

नई दिल्ली में पीएम मोदी द्वारा रविवार को नई संसद का उद्घाटन किए जाने के तुरंत बाद आरजेडी ने इसकी तुलना ताबूत से करते हुए ट्विटर पर ताबूत के साथ नए संसद भवन की एक तस्वीर शेयर की है. इस पर सियासी हलचल तेज हो गई है और बीजेपी नेताओं ने इस पर खुलकर पलटवार किया है. बीजेपी बिहार ने आरजेडी को उसी के अंदाज में जवाब देते हुए रिट्वीट किया है.

यहां पहले जानते हैं कि आरजेडी ने नए संसद भवन को लेकर कैसे ट्वीट किया था? आरजेडी ने उद्घाटन के तुरंत बाद ताबूत के साथ नए संसद भवन की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर पूछा- ”ये क्या है?”. इसमें आरजेडी ने पहले ताबूत की तस्वीर रखी है फिर नए संसद भवन की और सवाल किया है कि ये क्या है?

इस पर बिहार बीजेपी का जवाब सामने आया है. बिहार बीजेपी ने इस पर रिट्वीट कर लिखा – ”पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का, समझे?”.

बहरहाल नए संसद भवन पर आरजेडी के ट्वीट से न केवल बिहार बल्कि देश भर में सियासी हलचल तेज हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है.

नए संसद भवन के उद्घाटन पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है.

वहीं राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि आज भले ही सभी दलों के लोगों ने भवन बहिष्कार किया हो लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है. क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज़्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *