पांच लोगों ने दो महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म।

बिहार के पूर्णिया से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां हथियार के बल पर पांच लोगों ने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दो महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी बताई जा रही है। दोनों पीड़िता ने सदर थाने में पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि, इस घटना को लेकर पीड़ित ननद ने बताया कि, वह अपनी भाभी के साथ अपनी बिमार मौसी को देखने जा रही थी। दोनों पैदल ही दमका चौक की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में बाइक सवार पांच लोगों ने सुनसान रास्ता देख घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि, आरोपियों ने हथियार के बल पर उन दोनों के साथ दुष्कर्म किया। वहीं एक वाहन को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

मिली जानकारी अनुसार दोनों पीड़िता जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दोनों ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की मोडिकल जांच करा पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दो महिलाओं के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस आलोक में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की गई है। पुलिस हर बिंदु पर मामला की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *