आपदा पीडितो के लिए नीतीश सरकार मुस्तैद- प्रो0 विनय चौधरी

आपदा पीडितो के लिए नीतीश सरकार मुस्तैद- प्रो0 विनय चौधरी

दरभंगा।नीतीश सरकार की आपदा प्रबंधन नीति देश स्तर पर एक उदाहरण है।आपदा पीडितो के लिए सरकारी व्यवस्थाओं की सराहना आज बिहार ही नही देश स्तर पर की जा रही है। बेनीपुर बिधानसभा के बिधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने बेनीपुर प्रखंड के महिनाम के चार आपदा पीडितो को सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपते हुए उपरोक्त बातें कहीं । बिधायक प्रो0 चौधरी ने महिनाम पंचायत के अग्निकांड की पीडिता मंजूला देवी को अड़तीस सौ रुपये तथा रंजीत मिश्र, अजीत मिश्र एवं दीनानंद मिश्र को तीन तीन हजार रुपये के सहायता राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि नीतीश सरकार का स्पष्ट मानना है कि सरकारी खजाने पर आपदा पीडितो का पहला हक। बिधायक प्रो0 चौधरी ने सरकारी पदाधिकारियों तथा कर्मी के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ऐसे मुद्दों पर सजग रहने की अपील करतें हुए कहा दुनिया में मानव सेवा से बढकर कोई धर्म नहीं है इसलिए पीडितो की मदद् में आगे बढकर रहें। बिधायक प्रो0 चौधरी ने खुद को बेनीपुर का सेवक बताते हुए कहा कि यहां की महान् जनता ने जिस विश्वास से उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है उनके हर सुख दुःख में सहभागी बनना उनका मूल मंत्र है। इस अवसर परबेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय,अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा, जिला सचिव मनोज कुमार मिश्रा,प्रखंड अध्यक्ष कृति मोहन झा,मनोज सहनी,अमित कुमार बिट्टू,जय भारद्वाज,रौशन झा,प्रभात शांडिल्य आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *