वेतन विसंगती अगर सीघ्र दूर नही हुआ तो शिक्षक करेंगे आंदोलन
दरभंगा। जिला के स्थानीय निकायों के शिक्षकों ने 15%वेतन वृद्धि के निर्धारण विभिन्न तरह की त्रुटियो एवं विसंगती को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए इसे जल्द से जल्द दूर करने का अनुरोध किया। शिक्षकों का यह कहना है कि उन्होंने जो विवरणी भरकर स्थापना शाखा को उपलब्ध कराई थी उसमे भी स्थापना कर्मी के द्वारा छेड़छाड़ कर दिया गया है तथा शिक्षकों को मिल रहे वर्तमान वेतन में भी एक इंक्रीमेंट की कटौती मनमाने ढंग से की जा रही है जो कि सरासर गलत है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने शिक्षकों के शिष्टमंडल ने बातचीत की तथा इस मुद्दे को जल्द निष्पादित करने का आश्वसन दिए। मौके पर उपस्थित टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मण्डल , प्रवक्ता धनन्जय झा, महासचिव रंजन पासवान, सचिव राजीव पासवान ने बताया कि एक ही जिले में एक ही कोटि के शिक्षकों के वेतन का निर्धारण अलग अलग प्रखण्ड में अलग अलग ढंग से हो रहा है जो एक बड़ी वित्तीय असमानता का कारण बन सकता है। उदहारण के तौर पर एक ही तिथि को योगदान एव एकसाथ प्रशिक्षित बेनीपुर एवं बहेड़ी के शिक्षकों में काफी असमानता देखने को मिल रही है। कही कही पर तो वरीय शिक्षकों का वेतन कनीय शिक्षक से भी कम करके निर्धारित किया जा रहा है जिसपर हमलोगों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाया है और उन्होंने आश्वस्त भी किया है कि एक से दो दिनों में इसे सुलझा लिया जाएगा तथा शिक्षकों से आपत्ति प्राप्त कर वेतन विसंगति को दूर कर दिया जाएगा। वही संगठन की ओर से भी हमने अनुरोध किया है कि अगर शीघ्र इस मुद्दे को नही सुलझाया जाता है तो मजबूरन शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।