कोरोना संकट पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही- बिधायक

कोरोना संकट पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही- बिधायक

दरभंगा।वैश्विक आपदा कोरोना से बचाव के लिए नीतीश सरकार संवेदनशील है। सरकार के द्वारा पर्याप्त व्यवस्था के बाबजूद कोरोना की जांच, टीकाकरण तथा इसके इलाज के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जा सकतीहै। बेनीपुर बिधानसभा के बिधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने कोरोना तैयारियों को लेकर बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त बातें कहीं ।बिधायक प्रो0 चौधरी ने आज अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा कोरोना तैयारियों का जायजा लिया। बिधायक ने खुद कोरोना का जांच भी करवाया तथा जांच प्रकिया में लगभग एक घंटे की लेट लतीफे पर बिधायक ने बिफरते हुए कहा कि जब एक बिधायक के जांच मे इतनी उदासीनता बरती जा रही है तो आम नागरिकों के साथ बर्ताव की कल्पना निश्चित रूप से अस्पताल प्रवंधन पर सबाल उठना लाजिमी है जो अक्षम्य है।बिधायक ने अस्पताल प्रवंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि नीतीश सरकार की इतनी व्यवस्थाओं के बाबजूद इस तरह की रबैया दंडनीय अपराध है।बिधायक प्रो0 चौधरी ने नसीहत देते हुए कहा कि अस्पताल के कर्मी तथा पदाधिकारी या तो रबैया बदले या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। प्रो0 चौधरी ने सरकारी स्तर पर पर्याप्त आक्सीजन सिलेन्डर रहने के बावजूद मात्र बीस बेड की ब्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यथाशिघ्र चालिस बेडो को तैयार रखें ताकि कोरोना पीडितो को दूसरे जगह जाना नही पड़े। बिधायक ने कोरोना संकट पर नीतीश सरकार की संवेदनशीलता की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां आम आदमी के सुलभ इलाज के लिए सरकार तत्पर है ।बिधायक प्रो0 चौधरी ने बेनीपुर बिधानसभा क्षेत्र के सभी अस्पतालों में सरकार के स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओंका अक्षरशः पालन को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वे कोई भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। बिधायक ने आमजनों से भी सरकारी निर्देशो तथा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
इस क्रम मेंबेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, जिला सचिव मनोज कुमार मिश्रा,अमित कुमार बिट्टू,जय भारद्वाज,रौशन झा,प्रभात शांडिल्य आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *