आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता पिछड़े/कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु चलाया जा रहा है विधिक जागरूकता कार्यक्रम अभियान

दरभंगा।अपर जिला न्यायाधीश-सह- सचिव, जिला सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार अखिल भारतीय जागरूकता एवं गांधी जयंती के  14 नवम्बर 2021 तक दरभंगा जिला के शहरी, ग्रामीण, पिछड़े आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों गरीब/ असहाय एवं आर्थिक रूप से पिछड़े कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का संचालन अधोहस्ताक्षरी द्वारा निम्न तालिका के अनुरूप प्रखंड वार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अपने स्तर से इस जागरूकता अभियान का संचालन करने में सहयोग करें और इसकी व्यवस्था करने के साथ-साथ संबंधित प्रखंड के मुखिया, सरपंच, न्याय मित्र, पंच एवं सचिव आदि को अपने स्तर से इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपने क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोग उपस्थित हो सके और पैन इंडिया के तहत चलने वाले जागरूकता अभियान को सफल बनाया जा सके।
जागरूकता अभियान हेतु प्रखंड वार तालिका  समय एवं स्थान निम्नलिखित है।
07 नवंबर 2021 को प्रखंड कार्यालय केवटी परिसर में 11:30 बजे, से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *