दरभंगा I वैश्विक महामारी कोरोना को परास्त करने के लिए हमारे योद्धा दमखम से डटे रहे और आज भी डटे हुए हैं जब अपनों ने साथ छोड़ दिया और योद्धा उनका सहारा बने, भले ही अब कोरोना का कहर कम हो गया है,
डीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार को लैब टेक्नीशियन अकील अहमद ने दीपावली में छुट्टी पर नहीं रह कर दिनभर कोरोना जांच कार्य में लगे रहे I हालांकि दीपावली का त्यौहार की छुट्टी होने के कारण मात्र छह लोग ही जांच के लिए पहुंचे I
इस अवसर पर ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार, रजनीश कुमार, चंद्रलेखा कुमारी, अकील अहमद, विकास कुमार राय, मिथुन मंडल, अतुल कुमार, शिवम कुमार, दुर्गेश कुमार सहित सभी कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामना दिया I