अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी है बिहार के सीएम नीतीश- आरसीपी

अल्पसंख्यकों के बीच आरसीपी ने गिनाये नीतीश सरकार के काम,
अल्पसंख्यको को नीतीश सरकार ने मुख्यधारा से जोड़ा- आरसीपी

दरभंगा।बिहार में अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी है नीतीश सरकार। इस सरकार ने अकलियत समाज को मुख्य धारा में लाने का ऐतिहासिक पहल किया है। 2005 से अभी तक अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से जितना उत्थान हुआ है उसके लिए बिहार के सीएम साधुवाद के पात्र हैं। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के भलुका गाँव मे सघन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केन्द्रीय इस्पात मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपनी बाते कही। केन्द्रीय मंत्री ने बिहार में चल रहे सैकड़ों अल्पसंख्यक हितैषी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि कब्रिस्तान घेराबन्दी, हूनर योजना, मदरसों का सरकारीकरन, मदरसा शिक्षकों को समान सुविधा, अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को साइकिल, पोशाक एवं छात्रवृत्ति जैसे कार्यों के बदौलत आज इस समाज का स्तर किसी भी वर्ग से पीछे नही है।केन्द्रीय मंत्री ने राजद कांग्रेस जैसे दलों पर अल्पसंख्यक समुदाय को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा महागठबंधन मे शामिल विभिन्न दलो ने इस समाज का केवल वोटवैक के रूप मे उपयोग किया जबकि नीतीश कुमार ने इस समाज का वेहतर विकास किया है। केन्द्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यक समाज के राजनीतिक भागीदारी की चर्चा करते हुए कहा कि गत बिधानसभा चुनाव में भी जदयू ने 11 अल्पसंख्यको को टिकट दिया जो इस बात का गबाह है कि नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समाज के सच्चे हितैषी है। जन संपर्क अभियान मे केन्द्रीय मंत्री के साथ चल रहे बेनीपुर के बिधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक समाज के सर्वागीन बिकास के लिए नीतीश कुमार की सोच की जमकर सराहना करते हुए कहा कि 2005 से बिहार में इस समाज के बीच भय और आतंक का वातावरण था। भागलपुर, सीतामढी जैसे सांप्रदायिक दंगे इसके ज्वलंत उदाहरण है जबकि नीतिश कुमार ने शासन मे आते ही इन दंगों का न्यायिक जांच करवा कर दोषियों को सजा दिलायी तथा पीडितो को मुआवजा दिया। बिधायक डा चौधरी ने बिहार मे सामाजिक समरसता तथा सांप्रदायिक सद्भाव को देश स्तर पर एक मिशाल बताते हुए कहा कि बिहार का अमन चैन इस बात का गबाह है कि यहां हर एक को धार्मिक स्वतंत्रता है। जनसंपर्क अभियान में जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां “रुमी”,डाॅ० अशरफ हुसैन छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो० शादाब आलम, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, मदन प्रसाद राय, समसाद अली कमर, प्रदीप महतो राम शंकर सिंह, गौरव कुमार राय, आसिफ कमाल, शशि चंद्र पटेल, मुजम्मिल रजा, सद्दाक हुसैन, फूल बाबू यादव शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *