चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

शहर हुआ पानी पानी,हर गली मुहहले की सड़कें पानी मे डूबा

दरभंगा।जिले में लगातार तीन दिनो से रुक रुककर हो रही बारिश से  किसान के साथ साथ आम लोग भी परेशान हैं । बारिश के चलते लोग रोजमर्रा की जरूरी काम भी नही कर पा रहें हैं । जबकि बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है । सबसे अधिक नुकसान धान की फसल का हुआ है । जिससे किसान काफी चिंतित हैं । रविवार की अहले सुबह से शुरू हुई बारिश पूरी रात गर्जन व तेज हवा के साथ बरसती रही । सोमवार सुबह थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी । इसके बाद से लगातार रूक – रूक पूरे दिन जारी रहा । जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । बुजुर्ग किसान का कहना है कि इस तरह की बारिश पिछले कई सालों में नही दिखा है । रविवार की सुबह से लगातार जिलों में बारिश जारी है । बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है | जिले के क्षेत्रों सहित बहेड़ी, बेनीपुर,कुशेश्वरस्थान,बिरौल सहित सभी क्षेत्र के गांव में रुक रुक कर बारिश के कारण गांवों में किसानों की तैयार खड़ी धान की फसल खेत मे ही गिर गया है। जिससे धान का दाना काला पड़ने की संभावना है ।
वहीं बारिश से धान की फसलों की कटाई में समय लगेगा । लेकिन फसल पककर तैयार होने वाली थी । बारिश के चलते गिरने के बाद फसल को भारी नुकसान हुआ है । किसान बताते है कि यदि जल्द मौसम ठीक नहीं हुआ तो इसका किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा । बेमौसम की बरसात से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है | लेकिन रविवार से जारी बारिश के कारण धान गिर गया है । किसान के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है | लग रहा है किसान फसल देखकर मायूस बैठा रो रहा है | तेज हवाओं के चलने से खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई है । वहीं बरसात से खेतों में भरे पानी से किसान अपनी गाढ़ी कमाई को बर्बाद होता देख परेशान हैं । अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है । सोमवार, मंगलवार व बुधवार की बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है ।वही शहर का हाल भी पानी के कारण बुरा हाल है ।हर गली मुहहले की सड़कें पानी में डूब गया है।शहर के निचले हिस्से में कई के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया जिससे लोग काफी परेशान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *