अमृत महोत्सव के अवसर पर उज्जैना और धनोली गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दरभंगा।जिले के बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के उज्जैना गांव में मंगलवार को तो धनोली गांव में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पैन इंडिया अवेयनेंस कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । मौके पर पैनल अधिवक्ता जवाहर प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया गया है । गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गयी है ।समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गों को सक्षम विधि सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा ) का गठन किया गया है । उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकार की जानकारी दी । माता – पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण – पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । बच्चों से संबंधित विधिक सेवा और उनके हितों की रक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी । पारा विधिक स्वयंसेवक प्रकाश कुमार,प्रेम नाथ सिंह तथा स्थानीय मुखिया नरेश यादव,नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ घर घर जा कर जागरूकता अभियान चलाया गया । इसी तरह धनोली गांव में मुखिया सुरेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों के साथ पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी घर घर जा कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *