अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा पीएम मोदी को विश्व का महान नेता बताना भारत की सफल विदेश नीति का द्योतक :- डा गोपाल जी ठाकुर
विश्व स्तर पर पीएम मोदी की लोकप्रियता का बज रहा डंका – डा गोपाल जी ठाकुर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता का देश ही नही विदेशों में भी डंका बज रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को विश्व का महान् नेता बताया जाना इसका ज्वलंत उदाहरण है।
दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को कांग्रेस सहित अन्य सभी विपक्षी दलों के लिए आईना बताते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद भारत के पीएम ने जिस तरह की कूटनीति अपनाकर रूस चीन जैसे देशों से अपनी निकटता बढ़ाई वो अमेरिका के लिए स्पष्ट संदेश था कि भारत अब दबाव में नहीं आ सकता है बल्कि भारत अब दबाव की राजनीति और कूटनीति करने में खुद सक्षम हो चुका है।
सांसद डा ठाकुर ने भारत की विदेश नीति को मिल रही व्यापक वैश्विक समर्थन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचायक बताते हुए कहा है कि आर्थिक सामरिक तथा विदेश नीति सहित अन्य सभी मुद्दों पर पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत आज विश्व के मानस पटल पर हर दृष्टि से सक्षम तथा आत्मनिर्भर बन चुका है।
सांसद डा ठाकुर ने कांग्रेस सहित अन्य भारत की विपक्षी दलों की नीति तथा नियत की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि सामरिक तथा रचनात्मक मुद्दों पर विपक्ष को सहयोग की राजनीति करनी चाहिए जबकि यहां आतंकवादी संगठनों के ऊपर भारतीय सैन्य ताकतों की कारवाई में भी सबूत मांग कर आतंकी संगठनों का हौसला बढ़ाया जाता है तथा सेना के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की जाती है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
सांसद डा ठाकुर ने मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय शासन व्यवस्था को देश के लिए स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि हर दृष्टि से देश आज सुरक्षित है तथा विकसित भारत के संकल्पों के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

