दरभंगा के 22 वें श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव की शुरुआत, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

दरभंगा के 22 वें श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव की शुरुआत, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

दरभंगा के 22 वें श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव की शुरुआत, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

संजय मिश्र
दरभंगा

हर वर्ष की भांति 06 सितम्बर 2025 को दरभंगा के श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव की शुरुआत हुई। खास बात है कि महोत्सव का यह 22 वां वर्ष है। श्रीश्याम उत्सव परिवार इसका आयोजन करता है। श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर शाम में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 101 कलश, रथ पर विराजमान श्रीश्याम प्रभु (खाटूधाम) एवम गाजा बाजा लोगों का ध्यान खींचते रहे।

यात्रा जितुगाछी श्याम मंदिर से मशरफ बाजार, दरभंगा टावर, हसनचक होते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान (कथा स्थल) पहुंची। श्रीश्याम उत्सव परिवार के सभी सदस्यो एवम अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस शोभायात्रा में सहयोग किया। सदस्यों में सी ए संदीप अग्रवाल, अनिल कानोडिया, सुजीत बजाज, संजय अग्रवाल, गोपाल वर्मा, अमरनाथ प्रसाद और राज पंसारी यात्रा में शामिल हुए। भक्त धनंजय ने बताया कि बड़े ही धूमधाम और आस्था से यह महोत्सव मनाया जाता है। इसमें हर समाज के लोग सहभागी होते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *