अब साइबर क्राइम करना आसान नहीं, दरभंगा में खुल गया पहला साइबर थाना, ऐसे दर्ज कराएं शिकायत।

दरभंगा: साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए जिला में साइबर थाना खुल गया है। यहां सिर्फ साइबर अपराध से जुड़े मामलों को दर्ज किया जाएगा। नए साइबर थाना का उद्घाटन शुक्रवार को एसएसपी अवकाश कुमार ने फीता काट कर किया लहेरियासराय थाना परिसर में संचालित होने वाले साइबर थाना का थानाध्यक्ष बेनीपुर के एसडीपीओ डॉ० कुमार सुमित को बनाया गया है।

उद्घाटन के मौके पर दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार,

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इमरान अहमद सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि साइबर थाना आज से सुचारु रुप से कार्यरत रहेगा। जिले में कहीं भी अगर साइबर फ्रॉड की घटना होती है तो पीड़ित साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है। हालांकि एसएसपी ने स्पष्ट रुप से यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ यही साइबर क्राइम से जुड़ा मामला दर्ज होगा। जिस थाना क्षेत्र में घटना होती है और पीड़ित वहीं मामला दर्ज कराना चाहते है तो वहां भी प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है।इस थाना को चालक के साथ दो गाड़ी उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि थानाध्यक्ष के अलावा एक इंस्पेक्टर, 4 दारोगा, एक मुंशी,एक थाना मैनेजर को पदस्थापित किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *