प्रेमिका ने कोर्ट में की शादी, फिर हनीमून पर काट दिया प्राइवेट पार्ट।

बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला ऐसा है कि इस मामले को जानकर कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए। दरअसल गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित एक हाेटल के कमरे में माैजूद सीआरपीएफ के जवान का प्राइवेट पार्ट उसकी बीवी ने चाकू से काट दिया। दाे दिन पहले ही दाेनाें ने काेर्ट में शादी की थी। जवान का 60 फीसदी प्राइवेट पार्ट कट गया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पाेस्टेड जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना बुधवार की है। प्रेमिका पटना में ही रहकर पढ़ाई करती है। वह दरभंगा की रहने वाली है। जवान मूल रूप से सीतामढ़ी का रहने वाले है। बताया जाता है कि दाेनाें आपस में करीबी रिश्तेदार भी हैं।

गांधी मैदान थाना पुलिस ने सीआरपीएफ जवान सूर्य भूषण कुमार का पीएमसीएच जाकर फर्द बयान लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि पुलिस ने जवान की प्रेमिका काे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जवान के बहनाेई और अन्य रिश्तेदार पीएमसीएच पहुंच गए। सूर्य भूषण कुमार ने बताया कि दोनों ने 5 जून को ही कोर्ट में शादी की थी।

सीआरपीएफ के जवान ने फर्द बयान में कहा- ‘मैं प्रेमिका से तीन साल से प्यार करता हूं। मेरी शादी किसी दूसरी लड़की से 23 जून काे तय हाे गई थी। लड़की शिवहर की रहने वाली है। 23 जून की शादी काे लेकर सारी तैयारी कर ली गई हैं। इसकी भनक प्रेमिका काे लग गई। उसने फाेन कर कहा कि पटना आ जाओ नहीं ताे जान दे दूंगी। उसकी धमकी के बाद 3 जून काे सुकमा से पटना पहुंचा और होटल में रुका। 5 जून काे वह हमसे शादी का दबाव बनाने लगी। उसने कहा कि मैं आपकी पत्नी बनूंगी, नहीं ताे जान दे दूंगी। 5 जून काे उसके साथ सिटी काेर्ट गए और वहां दाेनाें ने शादी कर ली। उसके बाद फिर दाेनाें हाेटल में रुक गए।

सूर्य भूषण कुमार ने बताया कि मैं इनरविर पहने हुए था। इसी बीच उसने कहा कि जिस लड़की से तुम्हारी शादी तय हुई है, उस रिश्ते को खत्म कर दो। ऐसा नहीं करोगे मैं तुम्हारी जान ले लूंगी या अपनी जान दे दूंगी। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसी दौरान पास में रखे बैग से उसने चाकू निकाला और प्राइवेट पार्ट काट डाला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *