कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर कर दी हत्या, वैशाली में खौफनाक वारदात।

वैशाली में एक छात्रा की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मामला कर्ताहा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा अपनी बहन के साथ कोचिंग जा रही थी, रास्ते में बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने अमोद सिंह, राजेश सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करवाई है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कुछ दिन पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी. जिसके बाद दोनों बहनों ने घर आकर छेड़छाड़ की शिकायत अपने परिजनों से की थी. इसी बात से बदमाश नाराज हो गए. छात्रा जिस वक्त पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी, रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे पकड़ लिया. छात्रा ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर बदमाशों ने वहीं बीच सड़क उसे ईंट-पत्थर और रॉड से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी.

वहां मौजूद लोगों से परिजनों की वारदात की जानकारी मिली. इसके बाद आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी घायल बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब कर उसकी मौत हो गई. परिजनों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी है. मृतक छात्रा के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बच्ची पढ़ने के लिए बहन के साथ कोचिंग गई थी. रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की. पहले भी उसके साथ छेड़खानी की गई थी. वहीं, अस्पताल में डॉक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिटाई के कारण बच्ची का ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *