बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के उप मुख्यमंत्री, 48 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब

बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के उप मुख्यमंत्री, 48 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब

बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के उप मुख्यमंत्री, 48 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब

लाठीचार्ज में घायल पार्टी नेताओं से मिल कर हाल जाना

संजय मिश्र
दरभंगा

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। पीएम मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों का बखान करने आए उप मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों पर हाल में बीजेपी नेताओं पर हुए लाठी चार्ज का मुद्दा छाया रहा। सर्किट हाउस में मोदी सरकार के 11 साल – एक युग, एक क्रांति, एक इतिहास – 2047 तक विकसित भारत का संकल्प विषय पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उनके संग रहे स्थानीय नेताओं के लटके चेहरे लाठी चार्ज के प्रति मौन आक्रोश को बयां करते रहे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा घटना की नजाकत से आहत और रंज में दिखे। उन्होंने डीएम और एसएसपी को निर्देश दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर 48 घंटे में रिपोर्ट दें। लाठी चार्ज में घायल बीजेपी नेताओं से मिल कर उन्होंने उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार और गठबंधन के कार्यकर्ता सुशासन और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हैं और इस सेतु को तोड़ने का प्रयास करने वाले के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होगी और वो कभी बख्शे नहीं जायेंगे।

प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, विधायक रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिलाध्यक्ष प्रो० आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, विनय पासवान, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, सुंदरलाल चौधरी, भद्र कांत चौधरी और गुलशन उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *