प्रशांत किशोर  मनीगाछी में करेंगे भव्य रैली,  जिला के कोने-कोने से मिल रहा भरपूर समर्थन:- जिला अध्यक्ष

प्रशांत किशोर  मनीगाछी में करेंगे भव्य रैली,  जिला के कोने-कोने से मिल रहा भरपूर समर्थन:- जिला अध्यक्ष

प्रशांत किशोर  मनीगाछी में करेंगे भव्य रैली,  जिला के कोने-कोने से मिल रहा भरपूर समर्थन:- जिला अध्यक्ष

दरभंगा। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर 15 जून 2025 (रविवार) को दरभंगा आ रहें है। प्रशांत किशोर 15 जून को दरभंगा के मनीगाछी स्थित बेलौर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर आज जिला के बेला मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष आमिर हैदर द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जहां संगठन के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष आमिर हैदर ने बताया कि, दरभंगा की धरती पर प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया जाएगा। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से निकले प्रशांत किशोर का 15 जून (रविवार) को जिले के कोने-कोने से भरपूर सहयोग मिलेगा।

जिला महासचिव विपलव चौधरी ने कहा कि हमलोग जिले की जनता से निवेदन करते है कि अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, रोजगार और बढ़ रहे पलायन की समस्या को गंभीरता से देखें। इस बार होने वाले विधानसभा सभा चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें।

जिला संयोजक प्रो. सुरेन्द्र मोहन यादव ने कहा कि बिहार के अच्छे भविष्य और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जन सुराज का समर्थन करें। अधिकारियों की जंगलराज वाली सरकार को इस बार के चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंके।

राज्य कार्यवाहक समिति निर्मल मिश्रा ने कहा कि मनीगाछी में प्रशांत किशोर की जनसभा होने वाली है। मैं जिलावासियों से इस जनसभा में शामिल होने लिए संगठन की ओर से सादर आमंत्रित करता हूं।

इस प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष आमिर हैदर, जिला महासचिव विपलव चौधरी, जिला संयोजक प्रो. सुरेन्द्र मोहन यादव, जिला महिला अध्यक्ष रेखा कुमारी, जिला किसान अध्यक्ष भगवान ठाकुर, संगठन जिला मुख्य प्रवक्ता ई. लक्ष्मण कुमार, जिला युवा अध्यक्ष मुमताज अंसारी, राज्य कार्यवाहक समिति निर्मल मिश्रा, सदर मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार राय, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी, वरिष्ठ नेता राममोहन झा, मो. कलाम, प्रो. ज्योति रमण झा शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *