दरभंगा में नहीं थम रहा अपराध, स्कूल जा रहे शिक्षक को बीच सड़क पर मारी गोली, पुलिस तंत्र को बड़ी चुनौती

दरभंगा में नहीं थम रहा अपराध, स्कूल जा रहे शिक्षक को बीच सड़क पर मारी गोली, पुलिस तंत्र को बड़ी चुनौती

दरभंगा में नहीं थम रहा अपराध, स्कूल जा रहे शिक्षक को बीच सड़क पर मारी गोली, पुलिस तंत्र को बड़ी चुनौती

संजय मिश्र
दरभंगा

जिले में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के बहादुरपुर थाने के महराजगंज में 26 मई को मिले शव की गुत्थी दरभंगा पुलिस सुलझा नहीं पाई कि बुधवार 28 मई 2025 को स्कूल जा रहे एक शिक्षक की हत्या कर दी गई है। कमतौल अनुमंडल के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 06:40 में भरवारा – कमतौल जाने वाले रोड में मंसूर आलम को गोली मार दी गई। बाइक सवार अपराधियों ने मधुबनी के तीसी परसौनी निवासी शिक्षक मंसूर आलम की सरेराह गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंसूर साइकिल पर सवार हो स्कूल रवाना हुए। स्कूल से महज पांच सौ मीटर पहले उन्हें दो गोलियां मारी गईं। एक सिर में और दूसरी पीठ में। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि 49 वर्षीय मंसूर आलम पिछले 15 वर्षों से सिंहवाड़ा प्रखंड के नासीरगंज प्राथमिक विद्यालय में पद स्थापित थे और शंकरपुर में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। वहीं हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। लोगों का यही कहना था कि क्या शिक्षण पेशे के लोग भी अब सुरक्षित नहीं हैं? ग्रामीण बताते हैं कि शिक्षक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं, कोई पुराना विवाद भी नहीं था।

इतनी गंभीर वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई।एसडीपीओ कमतौल ज्योति कुमारी, सिटी एसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। एफ एस एल टीम को बुलाया गया। निरीक्षण के क्रम में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल के नेतृत्व में घटना का जल्द उद्भेदन हेतु टीम का गठन किया एवं इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *