पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन*

पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन*

 

*पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन*

• कई तरह की बीमारियों की जांच और परामर्श निःशुक्ल दिए गए
• 100 से ज्यादा मरीजों ने पारस ग्लोबल हॉस्पिटल की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का उठाया फायदा
दरभंगा।
पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा की ओर से रविवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई तरह की बीमारियों की जांच और परामर्श निःशुक्ल दिए गए। इनमें बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी और कंसल्टेशन शामिल हैं। शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों ने पारस ग्लोबल हॉस्पिटल की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत तक की बड़ी छूट भी दी गई। इसके अलावा, इंटरनल मेडिसिन से लेकर ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, यूरोलॉजी, जेनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोइन्टेरोलॉजी, और पल्मोनोलॉजी के मरीजों को पारस ग्लोबल हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया। शिविर का आयोजन पारस ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया था। सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था और यह कारवां शाम तक चलता रहा।
मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के संबंध में पारस एचएमआरआई के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने कहा कि पारस ग्लोबल हॉस्पिटल आम जनता के लिए हमेशा फिक्र मंद रहता है। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल और मरीजों के बीच संबंध अटूट बना रहे है, इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी होते हैं। हम आम जन की सेवा के लिए उपलब्ध हैं, यह मैसेज आमलोगों तक जाना चाहिए। आगे भी इस तरह के मुफ्त जांच शिविर आयोजित होते रहेंगे।
इस मेगा हेल्थ जांच शिविर में डॉक्टरों की टीम मे डॉ. कुणाल किशोर (जनरल मेडिसिन) डॉ. रवींद्र गुप्ता (जनरल सर्जरी) डॉ. दयानंद (कार्डियोलॉजी) डॉ. आशुतोष (पल्मोनोलॉजी) डॉ. शारदा (प्रसूति एवं स्त्री रोग) और भी कई डॉक्टरों ने नि:शुल्क परामर्श दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *