आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में दरभंगा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर
उत्साहित हो प्रशासन ने लगाया 29 और 30 को विशेष शिविर
संजय मिश्र
दरभंगा
तीन दिनों के अंदर दरभंगा जिले में 78050 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। यह राज्य में रिकॉर्ड है। राज्य स्तर पर दरभंगा जिले का प्रथम स्थान रहा जो डीएम राजीव रौशन के कुशल मार्गदर्शन से संभव हो सका। यह जानकारी आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी आदर्श ने दी है। इसके लिए केवल राशन कार्ड संख्या और आधार नंबर की आवश्यकता होती है। जिन नागरिकों की आयु 70 साल से अधिक है उन्हें केवल आधार कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
आदर्श ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर तीन दिनों तक लगाया गया था, जिसे बढ़ाकर 29 और 30 मई 2025 कर दिया गया है। इस दो दिन के विशेष शिविर में छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड निर्माण होगा। जिला प्रशासन सभी वांछित व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का निर्माण करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि डीएम राजीव रौशन आयुष्मान कार्ड के निर्माण के संबंध में लगातार समीक्षा करते रहे और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को शाबाशी देते रहे।

