दरभंगा ।जिले में आये बाढ़ के पानी में तैरते हुए अज्ञात शव को लेकर कई मामला प्रकाश में आते रहा है। बाढ़ के पानी से मिला शव की पहचान को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ती है। शुक्रवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल पंचायत के बल्लूपुर गांव के समीप नदी में तैरता हुआ एक महिला की शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाना पुलिस को दिया। घटना स्थल पर बहादुरपुर पुलिस पहुंचकर मृत महिला के शव को पानी से निकलवाया और अपने कब्जे में किया। बही महिला की पहचान को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर उक्त महिला की पहचान नहीं हो सका। पहचान को लेकर बहादुरपुर पुलिस मृतक महिला के जांच में जुट गई है। उक्त शव की पहचान को लेकर 72 घंटों के लिए महिला के शव को डीएमसीएस पोस्टमार्टम में रखा गया है। गौरतलब है कि उक्त महिला का शव बिचित्र अवस्था मे लगभग 3 से 4 रोज का पहले का शव पानी मे तैरता हुआ मिलने से कई सवाल खड़ा करता है। मामले को लेकर बहादुरपुर थाना अध्यक्ष व प्रशिक्षु डीएसपी रामा कृष्णा ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है लेकिन शव की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है ।मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। शव को देखने से प्रथम दृष्टया महिला की किसी ने हत्या कर पानी में फेंकने का मामला लगता है। आगे मामला को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने पर ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।मौत पानी में डूबने से हुई है या किसी ने हत्या कर पानी में फेंक दिया है। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।