फर्जी नर्सिंग होम के चंगुल से बाल बाल बचा मरीज की जान, बिभाग मौन क्यों

दरभंगा। बरसों से बेनीपुर में चल रहे फर्जी  एवं गैर निबंध नर्सिंग होम के चंगुल से बाल-बाल आज पुनः एक मरीज की जान बची जिसकी जिंदगी और जेब दोनों सुरक्षित रह सकी । वैसे ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों अनपढ़ एवं गरीब लोग प्रति माह बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के फर्जी एवं गैर निबंधित नर्सिंग होम के चंगुल में फंसकर अपना धन और जीवन दोनों गवाते आ रहे हैं । ज्ञात हो कि देवराम अमेठी पंचायत के रिंकू देवी शुक्रवार की सुबह अपने 5 वें  प्रसव पीड़ा से कराहते हुए बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हुई जहां उन्हें गंभीर मरीज बताते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया । लेकिन एंबुलेंस चालक एवं आशा कार्यकर्ता के चंगुल में फंसकर उक्त मरीज स्थानीय स्तर पर संचालित न्यू आशीर्वाद हॉस्पिटल में जाकर फंस गई । जहां उन्हें ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए ए नेगेटिव ब्लड के लिए राशि जमा करने का निर्देश दिया गया और मनमानी तौर पर राशि जमा करने का आदेश दिया गया । इस बीच मरीज के परिजन सोनू चौधरी द्वारा जिला परिषद सदस्य राम कुमार झा बबलू से सहयोग की मांग की । जिला परिषद सदस्य ने तत्काल दूरभाष से चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरनाथ झा को सूचना दी ा चिकित्सा प्रभारी द्वारा तत्काल डॉक्टर हरिशंकर ठाकुर एवं डॉक्टर विजय कुमार नर्सिंग होम में जांच के लिए भेजा तो तत्काल जांच के दौरान नॉर्मल डिलीवरी होने और बच्चा जच्चा को दोनों स्वस्थ रूप में पाए जाने की बात प्रकाश में आई । चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर झा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन सुरक्षित रख लिया गया है उच्च अधिकारी के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *