देश के चर्चित पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कर्मचारी महासंघ ने दी श्रद्धांजलि

दरभंगा। देश के चर्चित पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर कर्मचारी महासंघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री एवं कर्मचारी नेता फूल कुमार झा ने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाने जाते थे।उन्हें भारत सरकार ने सन 1997 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया जो उनके वैज्ञानिक अनुसंधान और भारत के तकनीकी विकास में अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया था । वे भारत के 11 में निर्वाचित और पहले गैर राजनीतिज्ञ राष्ट्रपति थे ।इस अवसर पर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष फकीरा पासवान की अध्यक्षता में डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू के नेता सत्य प्रकाश चौधरी, कर्मचारी नेता दिनेश कुमार आडवाणी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त महामंत्री अरविंद कुमार राय, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, तेज नारायण यादव, अधिवक्ता प्रकाश झा ,संजीव कुमार राय, तेज नारायण यादव अश्विनी कुमार झा, तारा कांत पाठक ,शिक्षक नेता नंदन कुमार सिंह ,हीरा कुंवर उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *