मध्य विद्यालय हनुमाननगर के छात्रों ने सड़ा चावल देख किया बीईओ कार्यालय में हंगामा

दरभंगा।बेनीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के हनुमानगर मध्य विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मीड डे मील योजना के तहत सड़ा हुआ चावल दिए जाने को लेकर बीईओ कार्यालय पर चावल के साथ जमकर हंगामा मचाया । छात्रों ने प्रधानाध्यापक विष्णु कांत यादव पर सड़ा हुआ चावल देने का आरोप लगा रहे थे । लेकिन कार्यालय में बी ई ओ कृष्ण कुमार को मौजूद नहीं रहने के कारण बच्चों ने हंगामा कर वापस चले गए। इस संबंध में पूछने पर प्रधानाध्यापक विष्णु कांत यादव ने कहा कि दिसंबर एवं जनवरी माह का मध्यान भोजन का चावल यहां बकाया था ।जिसका मैंने वितरण कर रहा था। जिसके तहत वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों को 4 किलो तथा 6 से 8 वर्ग के बच्चों को 6 किलो 20/20 दिनों के कार्य अवधि के हिसाब से चावल वितरण किया जा रहा था ,लेकिन कुछ लोगों ने छात्रों को बहला कर हंगामा करवा दिया है । उन्होंने कहा कि मुझे एमडीएम प्रभारी द्वारा जो चावल उपलब्ध कराया गया है उसे छात्रों के बीच दिया जा रहा था । इधर मध्यान भोजन के साधन सेवी मनीष भारती ने कहा कि सभी विद्यालयों को जून माह तक का चावल उपलब्ध करा दिया गया है ।हनुमानगर के प्रधानाध्यापक दिसंबर एवं जनवरी का चावल रखे हुए थे बरसात का मौसम है इस लिए चावल खड़ाब हो गया होगा ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *