संस्कृत विश्वविद्यालय लिपिक के निधन पर हुआ शोक सभा आयोजित

संस्कृत विश्वविद्यालय लिपिक के निधन पर हुआ शोक सभा आयोजित

दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित निम्नवर्गीय लिपिक श्यामानन्द झा उर्फ मनोज झा का ईलाज के लिए पटना जाने के क्रम में 25 जुलाई को निधन हो गया। वे पिछले दो सप्ताह से बीमार चल रहे थे और स्थानीय स्तर पर उनका उपचार जारी था।
वहीं उपकुसचिव- प्रथम निशिकांत ने बताया कि श्री झा के आकस्मिक निधन से काफी मर्माहत विश्वविद्यालय परिवार द्वारा आज विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कुलपति डॉ0 शशिनाथ झा की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन भी रखा गया। कुलपति ने श्री झा को कर्मठ व जुझारू बताया। वहीं, शोक सन्देश कुलसचिव डॉ0 शिवा रंजन चतुर्वेदी ने पढ़ा। गमगीन माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी व अन्य कर्मी शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *