वांछित मनोकामना के लिये प्रसिद्ध है रुद्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर श्रीदिलपुर।

दरभंगा। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत रामभद्रपुर पंचायत के श्रीदिलपुर गाँव में रुद्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर अवस्थित है। मान्यता है कि जो भी भक्त यहां आते हैं उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर के प्रधान पुजारी पं० संतोष कुमार झा का कहना है रुद्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर अपने-आप में निराली है। जो भी खुले मन से यहां आता है और सच्चे मन से बाबा रुद्रेश्वर नाथ महादेव की पूजा-अर्चना करता है, बाबा उसकी झोली कभी निराश नहीं करते हैं। रुद्रेश्वर नाथ महादेव बाबा की कृपा से उनके भक्तों पर कभी किसी प्रकार की विपत्ति नहीं आती है। उनकी कृपा सदैव उनके भक्तों पर बरसती रहती है।
मंदिर प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर का कहना है कि भक्तों को देखते हुए इस बार मंदिर को नया लूक दिया गया है और इसका नवीनीकरण का कार्य किया गया है लेकिन कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए इस बार मंदिर में प्रवेश को वर्जित किया गया है। इस बार सिर्फ प्रधान पुजारी पं० संतोष कुमार झा ही पूजा-अर्चना करेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर आम प्रवेश वर्जित व सोशल डिस्टेंसिग आदि का सख्ती से पालन करवाने के लिये मंदिर कमिटी सावन के प्रत्येक सोमवारी में खुद वहां तैनात रहेंगे। आम श्रद्धालु के लिये विशेष-व्यवस्था की गई है। ऐसे किसी भी श्रद्धालु जो पूजा-अर्चना में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें वैक्सीनेशन का प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से कमिटी में जमा करना होगा। अन्यथा वो पूजा-अर्चना में भाग नहीं ले सकते हैं। कोरोना का जब तक स्थायी रूप से खात्मा नहीं हो जाता है। तब तक के लिये आम श्रद्धालुओं के लिये एहतियात के तौर पर यह विशेष व्यवस्था की गई है। अन्यथा प्रवेश वर्जित रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *