जंजीर से बांधकर नाबालिग से मजदूरी करवाता था होटल मालिक।

पटना से मानवता को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। राजधानी के परसा बाजार थाना के साईंचक में एक मिठाई दुकानदार 15 साल के किशोर को जंजीर से बांधकर मजदूरी करवा रहा था।

कुछ लोगों ने बच्चों को जंजीर से बांधकर काम कराने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ‘बचपन बचाओ’ दल की टीम ने साईंचक मिठाई दुकान पर छापा मारा और मासूम को मुक्त कराया।

बचपन बचाओ की टीम ने परसा बाजार थाना में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव मउआर ने बताया कि ‘बचपन बचाओ’ दल के देव वल्लभ मिश्रा ने आकर जानकारी दी कि साईंचक एक मिठाई दुकान पर नाबालिग बच्चे को बांध कर जबरन मजदूरी कराया जा रहा है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी दिखाया।

वीडियो के आधार पर पुलिस की एक टीम ‘बचपन बचाओ’ के अधिकारी को लेकर दुकान पर पहुंची और बच्चे को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

पूछताछ के क्रम में दुकानदार ने बताया कि बच्चा समस्तीपुर का रहने वाला है और पांच हजार रुपये पर हमारे दुकान में काम करता है। वह स्मैक का सेवन करता है। इसलिए हमने एक दिन इससे जंजीर से बांध दिया था।

बचपन बचाओ के अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *