डीएमसीएच के नाले में मिला नवजात का शव।

दरभंगा। डीएमसीएच परिसर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। डीएमसीएच के नाला में शुक्रवार को एक नवजात का शव तैरता देखा गया।यह खबर जंगल के आग की तरह फैल गया।लोगो की काफी भीड़ इसे देखने को उमड़ पड़ी।नवजात के शव को देख लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे थे।लोगो का कहना था कि बच्चा 24 घंटे के अंदर का जन्मा लग रहा है।यह शव किस परिस्थिति में यहां फेंका गया था यह खुलासा नही हो सका।लोग यह भी कह रहे थे कि अगर बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था तो विधिवत संस्कार करना चाहिए था। सूचना पर पहुंची बेंता पुलिस ने गायनिक वार्ड के समीप कैंटीन के सामने से गुजरने वाली नाला से शव को निकलकर अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।इस संबंध में डीएमसीएच के उपाधीक्षक डा हरेंद्र कुमार ने कहा कि जिसने भी शव फेंका है वह गलत किया है। नाला डीएमसीएच का बायो मेडिकल वेस्ट नही है। इससे डीएमसीएच प्रशासन की बदनामी होती है।परिसर बड़ा और खुला होने के कारण इस तरह के घटना को अंजाम देने वाले का पता लगाना मुश्किल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *