दरभंगा । सदर प्रखंड अंतर्गत नैना घाट पंचायत के मझियाम गांव में प्रमोद सिंह पूर्व मुखिया के अध्यक्षता में ब्रह्मस्थान में एक आमसभा की आयोजन किया गया। आम सभा में 11 मई 2023 को पूजा देवी की हत्या के खिलाफ उपस्थित हुए सभी ग्रामवासी ने ब्रह्म बाबा को साक्षी मानकर संकल्प लिया कि हत्यारे के खिलाफ लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे ।इस सभा में क्षेत्र के महिला ,पुरुष ,युवा एवं बच्चे भी उपस्थित थे ।वक्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा 7 दिनों के अंदर कारवाई नहीं होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। स्व० पूजा देवी के परिवार को उचित न्याय दिलाने तक अंतिम लड़ाई लड़ने की शपथ खाई । मुख्य रूप से अध्यक्षीय भाषण पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ,कमलेश प्रसादसिंह, राम इकबाल सिंह ,संजीव कुमार सिंह, सुपौल दास, घूरन पासवान ,,लक्ष्मण ठाकुर ,अनिल यादव ,बैजनाथ प्रसाद सिंह बैजू ,हुकुमदेव यादव ,प्रयाग पासवान ,नरेश दास और मृतक के देवर इस केस के आवेदक संतोष शर्मा के साथ कई अन्य ग्रामीणों ने बैठक के द्वारा अपना वक्तव्य रूप से मृतक के चार बच्चियों और एक बच्चे के लिए मुआवजाओं की मांग किया । जिला प्रशासन से इस विषय पर अति शीघ्र निर्णय का आग्रह किया।अभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिलेगी तब तक सड़क से लेकर कमिश्नरी तक धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बातों को रखने के लिए सभी वक्ताओं ने एवं सभी ग्रामीणों ने वह्य बाबा के समक्ष संकल्प लिया।