देवर के साथ प्रेम संबंध में बाधक बन रहा था पति, शूटर्स से मरवा दी गोली।

बिहार के बेगूसराय में एक शख्स ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, जिसके चलते यह हत्या की गई. इस मामले में मृतक शिवम कुमार के भाई शुभम कुमार, पत्नी चांदनी कुमारी और शुभम के दोस्त राज किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल की रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद गांव के गैस पाइप लाइन के पास हत्या हुई थी. आरोपी अपना जुर्म छुपाने के लिए फूट-फूटकर रो रहा था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया था.

डीएसपी रविंद्र मोहन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. मृतक के परिवार के साथ-साथ अन्य लोगों का मोबाइल सर्विलांस पर रखा गया. इस दौरान पुलिस को कई चौंका देने वाली बातें पता चलीं.

जब पूरा मामला सामने आया, तो जांच टीम भी सकते में आ गई. पुलिस ने मृतक के छोटे भाई शुभम कुमार और मृतक की पत्नी चांदनी कुमारी को शक की बिना पर हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की गई. फिर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *