पटना और गया के बाद मुजफ्फरपुर में भी बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगाने की तैयारी।

न्यूज डेस्क: पटना और गया के बाद बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार मुजफ्फरपुर में भी लग सकता है। बाबा बागेश्वर की चार दसस्यी टीम आज मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है। मंगलवार को बागेश्वर सरकार की कोर कमेटी ने जिले के गरहा मैदान और पताही हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही बाबा मुजफ्फरपुर में भी दिव्य दरबार लगाएंगे।

दरअसल, पटना में आपार स्नेह मिलने के बाद बाबा बागेश्वर गया के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी दिव्य दरबार लगाने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर मंगलवार को बागेश्वर सरकार की कोर कमेटी ने गरहा मैदान और पताही हवाई अड्डा मैदान का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता भी टीम के साथ मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *