बड़ी खबर बिहार से हैं..जहां एक बार फिर से सेंट्रल एजेंसी CBI की इंट्री हुई है..सीबीआई की टीम राष्ट्रीय जनता दल(RJD)की विधायक किरण देवी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.आरा में अगिआंव स्थित ठिकाेन पर छापेमारी हो रही है.
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम विधायक किरण देवी के पटना और आरा के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.बतातें चलें कि किरण देवी आरजेडी से संदेश विधानसभा से विधायक हैं और उनके पति अरूण यादव भी पूर्व विधायक हैं.ये अरूण और किरण देवी का परिवार लालू-परिवार का काफी करीबी माना जाता है