नीतीश ने बख्तियारपुर में अपनी जातीय गणना कराकर की अभियान की शुरुआत।

बिहार डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जाति आधारित गणना के दूसरे चरण की शुरूआत की. उन्होंने इसकी शुरुआत अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर से की। इस दौरान सीएम नीतीश अपने भाई-बेटा व परिवार के अन्य सदस्य के साथ मौजूद थे. उन्होंने अपने और परिवार से जुड़े 17 सवालों के जवाब दिए। बजाप्ता उन्होंने फार्म को देखा फिर उस पर लिखा और साईन किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत गणना के दूसरे चरण की शुरूआत करने पटना से बख्तियारपुर पहुंचे थे. जैसे ही वे अपने पैतृक जगह पर पहुंचे ‘विकास पुरूष जिंदाबाद’ और ‘देश का नेता कैसा हो-नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगने लगे। वहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. नारेबाजी सुनकर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा कि प्रधानमंत्री वाले नारे मत लगाइए। हम विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री बनने की कोई मंशा नहीं है।

बता दें, आज15 अप्रैल से जाति आधारित गणना के दूसरे चरण की शुरूआत और समापन 15 मई को होना है। बिहार सरकार ने 215 जातियों की गणना का फैसला लिया है। केवल पटना जिले की बात करें तो 13.8 लाख परिवारों की जाति गणना की तैयारी की गई है।इसके लिए 14880 जनगणना कर्मी और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *