समस्तीपुर: जमीनी विवाद में वृद्ध पर हुआ एसिड अटैक, दादा-पोता बुरी तरह झुलसे

समस्तीपुर :- एक बार फिर से आपसी विवाद में तेजाब से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड की बताई जा रही है। जहां जमीनी विवाद में एक वृद्ध और उसके साथ सो रहे पोते पर तेजाब से हमला कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल देर रात भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि पूर्व से ही चली आ रहे जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। बीते देर रात सोए हुए अवस्था में दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर वृद्ध पर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित की पहचान कर्पूरीग्राम थाना के राजखंड ग्राम के रहने वाले विश्वेश्वर पाल एवं उसका पोता राजेश कुमार (4 वर्ष) के रूप में हुई

वहीं विशेश्वर पाल के पुत्र का बताना है कि जिससे जमीन का विवाद चल रहा था उन लोगों के द्वारा सोए हुए अवस्था में तेजाब फेंका गया। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी जब समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय पांडेय को मिली तो उनका बताना है कि एसिड अटैक की सूचना हम लोगों को मिली है। देर रात उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के घर पुलिस टीम गई है, जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *