नव चयनित एलएस को मंत्री ने सौंपा नियोजन पत्र।

दरभंगा: समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में शनिवार को नव नियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं डीएम राजीव रौशन ने संयुक्त रूप से नियोजन पत्र दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम में कुल 40 चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं में से 38 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, इन सभी 38 अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने सभी नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं का स्वागत करते हुए पूरे मनोयोग व ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मातृत्व एवं बाल सुरक्षा के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रथम दायित्व उनके स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार लाना है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को रिक्त पदों को भी जल्द भरने का निर्देश दिया। वहीं इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आज का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज का दिन मिथिला वासी जुड़ शीतल के रुप में मनाते है I आज आपलोगों को जिस काम की जिम्मेदारी दी जा रही है उन्हें पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभाना है। खासकर गर्भवती महिलाएं, कुपोषित बच्चे, आंगनवाडी केन्द्रों का संचालन अच्छे तरीके से संचालन हो रहा है या नहीं इनकी जिम्मेदारी भी महिला पर्यवेक्षिकाओं की है। उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया। मौके पर असीसीडीएस डीपीओ डॉ.रश्मि वर्मा, सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नुपुर, जिला प्रोग्राम समन्वयक ऋषि कुमार, महिला हेल्प लाइन संचालक अजमातुन निशा, जिला समन्वयक विवेक भूषण, जिला प्रोग्राम सहायक गोविन्द कुमार आदि मौजूद थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *