बिहार में कुरियर से शराब भेजना बना सेफ जोन: फिल्मी अंदाज में 5 धंधेबाज पकड़े गए, दो शिपमेंट भेजे गये, एक मुजफ्फरपुर और एक जानी थी समस्तीपुर

बिहार में शराबबंदी के बाद से माफिया अलग अलग तरीके से शराब भेजने का कार्य कर रहे है। लेकिन, अब धंधेबाज कुरियर के जरिए शराब भेजने लगे है। कुरियर शराब डिलेवरी के लिए सेफ जोन बनता जा रहा हैं।

दरअसल, मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के मझौलिया स्तिथ एक ऑनलाइन कुरियर से शराब की खेप पकड़ी है। दो शिपमेंट में खेप भेजी गई थी। एक शिपमेंट शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्तिथ शेखपुर ढाब में देनी थी।दूसरी समस्तीपुर में भेजना था। इसकी गुप्त सूचना उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव को मिल चुकी थी।उन्होंने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। सूचना मिली थी की पार्सल के रूप में शराब की खेप पहुंची है। सूचना के आधार पर टीम गठित किया गया। मझौलिया स्तिथ कुरियर कार्यालय में छापेमारी की गई। इस दौरान दो बैग शराब कुरियर में रखी पकड़ी
गई। कार्यालय के कर्मी से पूछताछ की गई। इसमें पता चला की शेखपुर ढाब के दो युवक को डिलेवरी देनी है। फिर, एक टीम शेखपुर ढाब पहुंची। उसे डिलिवरी लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। वहा पता चला की एक और खेप पहुंची है। जो समस्तीपुर जानी है। इसके बाद टीम दोबारा कार्यालय पहुंची। वहा बारीकी से पार्सल की जांच की गई। मौके से 24 कार्टन शराब मिला। एक अलग टीम भेजी गई। इसी बीच कार पर सवार दो धंधेबाज को डिलिवरी लेते पकड़ा गया। फिर, एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया। पांचों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कवायद की जा रही है। दिल्ली और हरियाणा के युवक के साथ चल रहा था धंधा: दो बार में अबतक 17 हजार कमाए: पांच व्यक्ति में गिरफ्तार आरोपी पूर्व चंपारण का अखिलेश कुमार, बेगूसराय का धर्मेंद्र और लालबाबू ने बताया की वे लोग करीब 1 महीने से इस धंधे में जुड़े है। दिल्ली और हरियाणा के युवक से बातचीत होती है। वही से खेप भेजी जाती है। खेप मिलते ही उन्हे भी पैसे दिए जाते है। करीब 1 महीने से इस धंधे में जुड़े है। अबतक दो बार खेप मंगवा चुका हूं। इसमें करीब 17 हजार रुपए कमाए थे। पैसे आने के बाद कुरियर को सेफ जोन मानकर और भी खेप आने लगा। लालबाबु और धर्मेंद्र समस्तीपुर से खेप उठाने वाला था। जबकि, आशुतोष और उसका साथी शेखपुर ढाब में डिलिवरी लेने वाला था। लेकिन, पकड़े गए। उत्पाद इंस्पेक्टर का कहना है की सप्लायर को चिह्नित करने की कवायद की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top