चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- ‘हम राजनीति को अपराध मुक्त बनाना चाहते हैं’

चुनाव आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि वह राजनीति को अपराध मुक्त बनाना चाहता है। चुनाव आयोग ने सोमवार को आपराधिक मामलों में आरोपी नेताओं को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। आयोग ने कहा कि वह राजनीति को पूरी तरह अपराध मुक्त करना चाहता है। वह इसके पक्ष में हैं। चुनाव आयोग को मिले व्यापक अधिकार बता दें कि वकील अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर यह मांग की थी कि आपराधिक मामले वाले नेताओं को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। याचिका में यह भी मांग की गई कि चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया जाना चाहिए कि वह ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोक सके। केंद्र सरकार से 4 सप्ताह में मांगा जवाब चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में कहा कि आपराधिक मामलों में आरोपी नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर होने व आरोप तय होने के बाद उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का वह पूर्णतया समर्थन करता है। लेकिन इसके लिए कानून बनाना होगा। वह राजनीति को अपराध मुक्त बनाना चाहता है। वह इसके पक्ष में है। इस मामले में जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने केंद्र सरकार ने 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *