दरभंगा । जिले में इंजुरी रिपोर्ट के खेल में आरोपी गए जेल में।जी हां ये हम नहीं कह रहे हैं ।ये कह रहे है हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के सिधौली पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास की पत्नी रीता देवी।रीता देवी के अनुसार इनके गांव में मारपीट हुआ और दोनो ओर से थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया।रीता देवी के विरोधी के एफ आई आर के बाद कुछ लोग डीएम सी एच में भर्ती हुआ और इंजुरी रिपोर्ट बना लिया ।चौकाने वाली बात तो यह है जो इंजुरी रिपोर्ट तैयार किया गया उस में दिख रहा है की सिंपल को काट कर गिरिभेंस कर दिया गया।लेकिन इंजुरी रिपोर्ट में सिर्फ सिंपल को काट कर गिरिभेंस किया बाकी रिपोर्ट वैसा ही रहने दिया।इसी रिपोर्ट को आधार मान कर मुखिया नागेश्वर दास और पत्नी, पुत्र को जेल का हवा खाना पड़ा।जब जेल से बेल पर वापस आया और रिपोर्ट को कई डॉक्टरों को दिखाया तो सभी ने कहा यह रिपोर्ट तो सिंपल है।रीता देवी का कहना है की इस मामले में एक नेता के इसारे पर डॉक्टर ने इस तरह का खेल खेला ।इतना ही नहीं थाना भी नेता के इशारे पर काम कर रहे हैं।हालाकि रीता देवी सभी बातो को वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।अब देखना यह की रीता देवी को न्याय मिलता है या नेता जी के इशारे पर न्याय कुचला जायेगा।
Posted inFeatured