एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों के समर्थन में  संघ ने कमर कसी

दरभंगा । एनआईओएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों के ऊपर वेतन कटौती एवं वेतन पुनर्निर्धारण की लटकती तलवार के बीच बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षकों के समर्थन में उतरते हुए सभी बीआरसी मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करते हुए इसे सरकार की वादाखिलाफी करार दिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने जानकारी देते हुए बताया की संगठन शिक्षकों के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ा है तथा शिक्षकों के हितों की अनदेखी को किसी भीं स्तर से बर्दाश्त नही किया जाएगा। संघ शिक्षकों के न्यायोचित मांगो को लेकर आगामी 11 मार्च को जिला मुख्यालय पर तथा 15 मार्च को बिहार विधानसभा का घेराव शिक्षकों की मांगो को पुरजोर ढंग से रखेगा। हमारी प्रमुख मांग है की विभाग स्नातक ग्रेड में पदोन्नति, पुरानी पेंशन, कालबद्ध प्रोन्नति, समान काम के बदले समान वेतन आदि है। आज के कार्यक्रम का नेतृत्व सभी प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा की गई। इसी क्रम में बहादुरपुर में प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संयोजक नंद किशोर लाल देव, सचिव विजय कुमार पासवान, कुमर सहनी, भारत मंडल जावेद अहमद, संतोष राउत, रामानंद दास, यशवंत कुमार, मो शाहबुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *