जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा का शिक्षकों ने किया घेराव
दरभंगा । एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों के मामले पर शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच का टकरार खत्म होते नजर नही आ रहा है। एक और एनआईओएस अपने पत्र के माध्यम से सभी शिक्षकों को 31 मार्च की तिथि को ही प्रशिक्षित मान रही तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों के वेतन काटने की बात कर रहा है। पूरे मामले पर टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। पहले विधायक मंत्री सांसदों का घेराव कर अपनी बात रखे फिर आदेश की प्रति जलाकर विरोध दर्ज किया गया एवं इससे भी जब समस्या का हल नही निकला तो स्थानीय धरना स्थल पर पीड़ित शिक्षक संघ के आह्वान पर धरने पर बैठ गए और विभागीय नीति के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। धरने के बाद शिक्षकों ने पैदल मार्च करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव कर अपनें मांगो का ज्ञापन उन्हे सुपुर्द किया। संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद मंडल एवं प्रवक्ता धनंजय झा ने विभाग पर आरोप लगाया है की विभाग जानबूझकर शिक्षकों को परेशान करने की नियत से कार्य कर रही हैं अगर उसके मन में कोई संशय है तो उसे एनआईओएस से पत्राचार कर स्तिथि से अवगत हो लेना चाहिए। बेवजह बिहार के हजारों शिक्षकों को आंदोलन को उकसा कर विभाग शिक्षकों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। अगर अभी भी कोई हल नही निकलता है आने वाले दिन में संघर्ष और तेज किया जाएगा। मौके पर जिला सचिव ताजूदिन अंसारी, राजीव पासवान, जिला महासचिव रंजन पासवान, कोषाध्यक्ष शिवलि अंसारी,बिरौल अध्यक्ष मुकेश पोद्दार, बहेड़ी अध्यक्ष उपदेश कुमार, मनिगाछी अमित कुमार, अध्यक्ष , तारडीह अध्यक्ष माधव आनंद, हायाघाट अध्यक्ष अविनाश कुमार, बेनीपुर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण झा, kusheshwar स्थान अध्यक्ष संजय साह,मो मंज़र अंसारी, कृष्ण कुमार कन्हैया, शैलेन्द्र महाराज, अशोक कुमार, रमेश पोद्दार, मो खुर्शीद,सुनील कुमार, जगन्नाथ झा, सुरेश कमती,महराज शैलेंद्र कुमार, अभिनव कुमार ,शिव कुमार मंडल,प्रवीण कुमार, राकेश रौशन, बसंत कुमार, लता कुमारी, सुमि कुमारी आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।