दरभंगा।मीडिया कप में लगातार वेब मीडिया ने दूसरी जीत दर्ज की।वेब मीडिया के टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत कर सेमी फ़ाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत की। डा नागेंद्र झा स्टेडियम में हुए मुकाबले में वेब मीडिया की टीम ने फ्रेंड्स मीडिया को हरा दिया।अब तक इस ग्रुप में वेब मीडिया की टीम दोनो मैच जीत चुकी है। टॉस जीत कर फ्रेंड्स मीडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी।सभी विकेट खो कर 46 रन ही बना पाए।वेब मीडिया की टीम के ओर से कप्तान अभिषेक कुमार और संजय राय बल्लेबाजी करने उतरे और चार ओभर में ही 47 रन बना कर जीत दर्ज कर लिया।
Posted inFeatured