डा प्रभाकर सिंह की रिपोर्ट
दरभंगा। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में रविवार को मुफ्त जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना और पारस हॉस्पिटल रांची के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार (मेडिकल डायरेक्टर एंव वाइस चेयरमैन, न्यूरो सर्जरी) और वरिष्ठ सर्जन डॉ. (मेजर) रमेश दास (निदेशक, जेनेरल एंव लैप्रोस्कोपिक (सर्जरी) ने मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया। इस शिविर में सैकड़ों मरीज पहुंचे और पारस हॉस्पिटल की इस पहल का लाभ उठाया। मरीजों ने इस शिविर में कैंसर, हृदय रोग एंव कार्डियक सर्जरी, नस एंव मस्तिष्क रोग और जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से जुड़े रोगों के अलावा अन्य रोगों के मरीजों ने मुफ्त परामर्श लिया। इसके साथ ही पारस ग्लोबल हॉस्पिटल में मेडिकल ओंकोलॉजी और कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) ओपीडी की शुरुआत हो गयी। रविवार को दरभंगा के अल्लपट्टी में वीआईपी रोड स्थित हॉस्पिटल के परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को सम्बोधित करते हुए सभी बातों की जानकारी दी गयी।
संवाददाता सम्मेलन में पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के जेनेरल व लैप्रोस्कोपी सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. (मेजर) रमेश दास ने संवाददाताओं को बताया कि ऑकोलॉजी और सीटीवीएस ओपीडी की शुरुआत होने से कैंसर के अध्ययन, उसकी पहचान और उपचार में सहूलियत मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के कैंसर की देखभाल उसके रोकथाम और उपचार में मदद मिलेगी। साथ ही दिल का दौरा पड़ने, स्ट्रोक या रक्त का थक्का बनने वाले गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो पाएगा।
मौके पर पारस हेल्थ केयर (ईस्ट) के रीजनल डायरेक्टर डॉ. सुहास आराध्ये ने बताया कि हम चाहते हैं कि उत्तर बिहार के लोगों के लिए पारस अस्पताल में हर एक सुविधा मुहैया कराएं। इसी कड़ी में ये सुविधाएं यहां शुरू की गई है।
संवाददाता सम्मेलन के बाद ‘रिसेंट एडवांसेज इन न्यूरो साइंस एंड जेरनल एन लैप्रोस्कोपिक सर्जरी’ पर होने वाले सीएमई पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस सीएमई से पहले पारस हॉस्पिटल रांची के वरिष्ठ मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार (मेडिकल डायरेक्टर एवं वाइस चेयरमैन, न्यूरो सर्जरी) ने प्रोटोकॉल के लिए प्रसिद्ध है।
स्टीरियोटैक्टिक न्यूरो सर्जरी पर अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंब 9472488454,8929483784 पर कॉल कर जानकारी पा सकते हैं।
संवाददाता सम्मेलन में डॉ. अरवि गोयल (डायरेक्टर सीटीवीएस), डॉ. भुवन झा (सिनियर कंसल्टेंट न्यूरो सर्जरी) और ड राहुल कुमार चौधरी (चीफ कंसल्टेंट सर्जिक अंकोलॉजी) ने भी इस संबंध में कई जानकारी मीडिया को दिया।
100 बेड़ों वाले पारस ग्लोव अस्पताल, दरभंगा में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। पारस अस्पताल के पास आपातकालीन सुविधा, तृतीयक और चतुर्धातु देखभाल, उच्च योग्य और अनुभवी डॉक्टरों साथ अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र है।