पायोनियर शिक्षण संस्थान में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

दरभंगा।बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के डरहर पंचायत स्थित अब्दुल्लाहपुर ( गंगा पट्टी सलहा ) में पायोनियर शिक्षण संस्थान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।संस्थान के संचालक संजीव कुमार ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में सैकड़ो की संख्या में छात्र/छात्राओ ने भाग लिया।

क्विज प्रतियोगिता में सत्यम कुमार प्रथम स्थान पर वही दूसरे स्थान पर वर्षा कुमारी और तीसरे स्थान पर अंजली कुमारी ने परचम लहराया।छात्र छात्राओं ने कहा कि इस दुनिया में कठिन कुछ भी नही है बस दिल में एक जुनून होना चाहिए। कई छात्र छात्राओ ने अच्छा प्रदर्शन किया।छात्र छात्राओं ने शिक्षक कौशल को धन्यबाद किया। सभी बच्चों को सम्मानित करने के लिए बी एम क्लासेज के अरविन्द,त्रिभुवन, बबलू ने आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर छात्र छात्राओं को मनोबल बढ़ाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *