निदेशक के पत्र से शिक्षकों में उबाल, जलाई गई आदेश की प्रति

दरभंगा । निदेशक प्राथमिक शिक्षा के द्वारा एनआईओएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों के वेतन पूर्णनिर्धारण और वेतन कटौती के आदेश से शिक्षकों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। पहले सांसद विधायक के आवासों का घेराव किए फिर भी कोई परिणाम नहीं निकला तो एनआईओएस के कार्यालय को घेरकर आक्रोश प्रकट किए लेकिन निरंतर हताशा के शिकार हो चुके शिक्षकों का आक्रोश शनिवार को फुट पड़ा और टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के राज्यव्यापी आह्वान पर प्रखंड मुख्यालयों पर आदेश की प्रति जलाकर शिक्षकों ने आदेश का प्रतिरोध करते हुए विभाग के नाम से चेतावनी जारी किए की अगर शीघ्र इस आदेश को वापस नही लिया जाता है तो 2 मार्च से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन कर विरोध दर्ज करेंगे। स्थानीय बीआरसी के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष उपदेश कुमार ने बताया की यह कितनी अजीब बात है की विभाग शिक्षकों को उलझा कर उसे उसके मूल कार्यों से दूर कर रही है। एक ओर सरकार शिक्षकों को सबल बनाने की झूठी बाते करती है तो दूसरी ओर नया नया फरमान निकाल कर शिक्षकों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान करती है। इस मौके पर बैजू यादव, अंगद प्रसाद सिंह, मो खुर्शीद, मो मंज़र अंसारी, शुभाष कुमार, मनीष कुमार राय, रमेश कुमार यादव, अरविन्द कुमार देव, राजेश कुमार, फैयाज अहमद, सुधांशु शेखर, कौशल कुमार, आदि सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *