रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रशांत कश्यप को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

दरभंगा।जय श्यामा माई सेवा समिति परिवार के संस्थापक गंगापट्टी निवासी प्रशांत कश्यप को बिहार के खगड़िया जिले में 22 जनवरी 2023 को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर फाउंडेशन संस्था द्वारा चौथे वर्षगाँठ दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानपूर्वक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।। यह सम्मान जय श्यामा माई सेवा समिति को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।।

श्री कश्यप ने कहा कि ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर संस्था द्वारा वर्षगाँठ दिवस व अवार्ड सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरें बिहार से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली लगभग साठ विभिन्न संस्थाओं को मोमेंटो ओर प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया।।
उसी सम्मान समाहरोह में दरभंगा से शामिल हुए जय श्यामा माई सेवा समिति परिवार के संस्थापक प्रशांत कश्यप , विष्णुदेव कुमार यादव, प्रिंशु प्रिंस,आदित्य झा, समपर्ण के अध्यक्ष उमेश प्रसाद एवं अविनाश कुमार बादल को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया।।
श्री कश्यप ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक कर दरभंगा को रक्तदान के क्षेत्र में देश व प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान स्थापित करने का प्रयास करूंगा।।

1 Comment

  1. प्रशांत कश्यप

    ????????♥️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *