भाजपा भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व की एकमात्र ऐसी लोकत्रांतिक पार्टी है जहां चाय बेचने वाला पीएम बन सकते है:-सांसद गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर रविवार को  दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने हेतु नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे,जहां दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं स्वागत सदस्यों द्वारा सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विदित हो कि 16 और 17 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का बैठक होना निर्धारित है। मौके पर बोलते हुए सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि भाजपा भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व की एकमात्र ऐसी लोकत्रांतिक पार्टी है जहां चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकते है और मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पंचायत अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने का मौका मिल सकता है। उन्होंने पार्टी का सेवा करने के लिए मौका देने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है और हमारे देश के प्रधानमंत्री  आज विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्तित्व बने है, यह अपने आप में असाधारण है, यह सब भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि यहां सभी फैसले लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत लिया जाता है। सांसद ने कहा की देशवासी विपक्ष के छूटे प्रचार एवं बहकावे में न आए। भाजपा ही देश को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री  मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *