आत्मनिर्भरता की एक और मिशाल पेश करती ओझौल ग्राम की महिलाओं ने की वंदना अगरबत्ती की शुरुआत।

दरभंगा । जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत ओझौल गांव की ग्रामीण महिलाओं ने आत्मनिर्भरता का एक और नायाब नमूना पेश किया है। इस समूह की महिलाओं ने रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पहलीबार खुद के निर्मित ब्रांड की वंदना अगरबत्ती की लॉन्चिंग की। समूह की टीम लीडर चर्चित मशरूम किसान वंदना झा ने विधिवत पूजा अर्चना कर इसकी लॉन्चिंग की। मौके पर मौजूद समूह की अन्य महिलाओं में भी उत्साह था।

इस अवसर पर वंदना झा ने बताया कि इससे पहले कई घरेलू उत्पादों के साथ अगरबत्ती का निर्माण ग्रुप की महिलाएं करती थी। पर यह कार्य आर्डर मिलने पर अन्य कम्पनियों एवं संस्थाओं केलिए किया जाता था। इस दौरान समूह की महिला सदस्यों ने स्वयं का ब्रांड बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद वंदना गृह उद्योग नाम से अपनी संस्था बनाकर इसके माध्यम से वंदना अगरबत्ती की शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन फ्लेवर में वंदना अगरबत्ती उपलब्ध है। अभी लगभग एक दर्जन महिलाओं की टीम इसके लिए कार्य कर रही हैं। मार्केट में डिमांड बढ़ने पर समूह की अन्य महिलाएं भी इससे जुड़ेंगी और यह ग्रामीण महिलाओं के रोजगार का अच्छा साधन बनेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *