छात्र छात्राओं के बीच हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

दरभंगा।श्री श्री 108 मां सरस्वती पूजा समिति के द्वारा सोनकी हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को 15 वीं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत 15 वर्षों से समस्त ग्राम वासियों एवं बुद्धजीवों के सहयोग से किया जाता है।इस क्विज प्रतियोगिता में वर्ग 7 से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं अपने भाग को आजमाते हैं।और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बेहतर रूप से पुरस्कृत भी किया जाता है इस क्विज प्रतियोगिता में हजारों छात्र छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए जिसके रिजल्ट 26 जनवरी को प्रकाशन किया जाएगा वही रिजल्ट प्रकाशन होने के दौरान सबसे बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित लोगों के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा किस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधानसभा के प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार, आईटीआई डायरेक्टर सुजीत कुमार, एवं क्विज प्रतियोगिता के संयोजक सा संरक्षक आकाश कुमार रंजीत लाल देव, फूलों लालदेव, संजय कुमार मंडल,मनोज कुमार देव, विश्वजीत कुमार,न्यूटन कुमार देव,राजेश कुमार,शशी कुमार,प्रभास कुमार,आंचल लालदेव, विकास कुमार, दीपक कुमार देव,अरविंद कुमार, विजय कुमार, ललित कुमार के अलावे सैकड़ों सक्रिय सदस्य शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *