शिक्षक कभी रिटायर नही होते:– शंभू
अनवरत समाज को अपनी देते रहते है शिक्षक:– प्रमोद
दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रमौली गुजरौली के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में हुए विदाई सह सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक भृगुनंदन चौधरी के कृत्य और व्यक्तित्व तथा उनके साथ बिताए संस्मरण को लोगो ने याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव सीताराम झा के द्वारा तथा मंच संचालन हरिश्चंद्र झा एवं धनंजय झा के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होते बल्कि वे विभागीय बंधनों से बस मुक्त होते है। वही आगे उन्होंने बताया की बच्चों को विद्यालय में पढ़ाना ही शिक्षकों का काम नहीं है अपितु समाज को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेवारी भी उनके ही कंधे पर है। विद्यालय में अधिकारियों के शैक्षणिक निरीक्षण पर जोर दी जाए तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा फलीभूत होगा। कार्यक्रम में उपस्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उपसचिव रामाश्रय प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान नवीन ठाकुर ने शिक्षक को समाज का अभिन्न अंग बताया । वहीं टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद मंडल ने बताया की शिक्षक अनवरत समाज को अपनी देते रहते है। मौके पर टीएसयूएनएसएस गोपगुट के जिला महासचिव रंजन पासवान, उपदेश कुमार, शिक्षक नेता संजय झा, प्रदीप झा, अनिल कुमार, सुरेंद्र ठाकुर आदि सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।मंच संचालन हरिश्चंद्र झा एवं धनंजय झा ने संयुक्त रूप से किया।